क्या गर्मी तोड़ने वाली है कोरोना का रिकॉर्ड? अंतिम संस्कार के लिए शवों की लंबी लाइन

Published
दिल्ली नगर निगम बोध घाट
दिल्ली नगर निगम बोध घाट

Summer Breaks Corona’s Record: दिल्ली में हीटवेव का कहर जारी है। इसी बीच भयंकर गर्मी और लू की वजह से मरने वालों संख्या कोरोना की याद दिला रही है। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण इतनी मौतें हुई कि श्मशान घाट तक लंबी लाइन लग गई।

एक दिन में सबसे अधिक दाह संस्कार

दिल्ली नगर निगम बोध घाट पर कोरोना के बाद एक दिन में सबसे अधिक दाह संस्कार हुए। निगम बोध घाट पर कल (19 जून) रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। वहीं, 2021 में कोरोना के दौरान 22 अप्रैल को 253 शवों का दाह संस्कार हुआ था।

निगम घाट के प्रबंधन के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में मौत की वजह गर्मी हो सकती है। लेकिन निगम बोध दाह संस्कार के लिए आए शवों के मौत का कारण दर्ज नहीं कराता। इस साल जून महीने में अब तक 1101 शवों का दाह संस्कार किया जा चुका है। निगम बोध घाट पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।

क्या 2022 का भी टूटेगा रिकॉर्ड?

देखा जाए तो जून 2022 में 1570 शवों के दाह संस्कार का रिकॉर्ड टूट सकता है। रिकॉर्ड के अनुसार, 2021 में 1210 शवों का, जून 2022 में 1570 शवों का और वहीं, 2023 के जून में 1319 शवों का दाह संस्कार कराया गया था।

नगर निगम बोध घाट पर हुए दाह संस्कार के पिछले 1 हफ्ते के आंकड़े:

  • 14 को 43 शवों का दाह संस्कार
  • 15 जून को 53 शवों का दाह संस्कार
  • 16 जून को 70 शवों का दाह संस्कार
  • 17 जून को 54 शवों का दाह संस्कार
  • 18 जून को 97 शवों का दाह संस्कार
  • वहीं 19 जून को रात बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया।

लेखक: रंजना कुमारी