15 अगस्त से पहले 3 लाख का इनामी ISIS आतंकवादी गिरफ्तार!

Published

ISIS Terrorist Rizwan Arrested: भारत का स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त आने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। उससे पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पुलिस ने ISIS से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है।

NIA ने ISIS आतंकवादी को वांटेड किया था घोषित

रिजवान दिल्ली के दरियागंज का निवासी है और उसके ऊपर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। NIA ने रिजवान को वांटेड घोषित किया था। वह पुणे ISIS मॉड्यूल का एक प्रमुख सदस्य था और पुणे पुलिस और NIA पहले ही इस मॉड्यूल के कई अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिजवान लंबे समय से फरार था और उसने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाकों की भी निगरानी की थी।