Jaipur News: महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की कोशिश और दी धमकी… पुरुष डॉक्टर पर आरोप

Published
Jaipur News
Jaipur News

Jaipur News: जयपुर में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है, पीड़ित महिला ने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज को इस बारे में शिकायत की है। डॉक्टर के व्हाट्सएप ग्रुप में भी महिला ने अपनी शिकायत को शेयर किया है।

डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई से किया मना

डॉक्टर्स ग्रुप में पहुंचे इस मैसेज के बाद सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एक्टिव हुए और एसएमएस थाना पुलिस को इस पोस्ट की जांच करने के लिए कहा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सुबह जब पुलिस ने इस सम्बंध में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से संपर्क किया तो उस ने पुलिस को कार्रवाई करने से मना कर दिया।

शिकायत के आधार पर अस्पताल प्रशासन कर रहा है जांच

अभी तक पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। शिकायत के आधार पर अस्पताल प्रशासन मामले पर कार्रवाई कर रहा है और जांच कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की पोस्ट में कई चौंकाने वाली बात लिखी थी। जिस में लिखा था- कॉलेज का एक रेजिडेंट डॉक्टर महिलाओं को वस्तु समझता है। वह वूमेनाइजर है। मैं साहस जुटा रही हूं, ताकि उसका असली चेहरा सबके सामने आ सके। मैं अपने कार्य स्थल पर सुरक्षित नहीं हूं। क्योंकि उसने मुझे धमकी दी है कि वह मेरे साथ बहुत बुरा करेगा।

आरोपी डॉक्टर पर राजनीतिक पावर का आरोप

आरोप में यह भी कहा गया कि डॉक्टर प्रोटेस्ट के दौरान भी उसने छेड़खानी की कोशिश की। आरोपी डॉक्टर पर राजनीतिक पावर का भी आरोप लगाया। आरोप में कहा गया है कि उसके साथ रेप और हत्या कुछ भी हो सकता है। आरोप में कहा गया है कि आरोपी पर राजनीति के संरक्षण भी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, अगर रिपोर्ट दर्ज होती है तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में नाले में मिला 7 साल के बच्चे का शव, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट