दिल्ली में JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लग सकती हैं मुहर

Published
JDU National Executive Meeting
JDU National Executive Meeting

नई दिल्ली/डेस्क: दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून शनिवार यानी आज होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक लोकसभा चुनाव 2024, 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव, भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। इसी के साथ ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

सुबह 11:30 बजे से होगी कार्यकारिणी की बैठक

बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11:30 बजे से होगी।

संजय झा को लेकर बड़ा लिया जा सकता है फैसला

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि जदयू नेता संजय झा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें, संजय झा को राज्यसभा में जदयू का नेता बनाया गया है। वह पहली बार राज्सभा के सदस्य बने हैं।

दिसम्बर में हुई थी जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

बता दें, इससे पहले 29 दिसम्बर को जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई थी। बैठक के बाद पार्टी की कमान ललन सिंह के हाथों से लेकर नीतीश कुमार के हाथों सौंपी गई थी।

लेखक-प्रियंका लाल