Bharat Bandh: JMM करेगी कल के भारत बंद का समर्थन, दलित संगठनों ने बुलाया है बंद

Published

Bharat Bandh: 21 अगस्त को बुलाए गए भारत बंद का झारखंड के सियासी दलों ने समर्थन किया है, इसे सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है. इस संदर्भ में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारत बंद में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा करेगी भारत बंद का समर्थन

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 21 अगस्त के भारत बंद को समर्थन दिया है और इस संदर्भ में पत्र जारी कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारत बंद को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर सभी जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों और जिला संयोजकों को निर्देश दिया है कि सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक भारत बंद का निर्णय लिया गया है. आप सभी इसमें शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाएं।