Trans Couple Pregnancy: स्त्री से पुरुष बना शख्स हुआ प्रेग्नेंट, ट्रांस कपल ने की अपने आने वाले बच्चे की घोषणा

Published

21वीं सदी के इस दौर में दुनिया तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रही है… एक के बाद एक विकास की गति ने कई असंभव चीजों को संभव बना दिया है… इसी क्रम में एक खबर केरल से आई है जो लोगों को हैरान कर रही है….

केरल में एक ट्रांस जेंडर कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है…. कपल का नाम जिया और जहाद है….दोनों की खुशखबरी ये है कि जिया अब बच्चे को जन्म देंगी… वो प्रेगनेंट हो गई हैं… बता दें कि जिया जन्म से महिला नहीं थी… वो एक पुरुष के रूप में जन्मी थी… लेकिन बाद में महिला बन गई… जबकि जहद एक महिला के रूप में जन्मा था.. जो अब पुरुष बन गया है…

जिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- मैं जन्म से एक महिला नहीं थी, मेरे अंदर एक स्त्री का सपना था कि एक बच्चा मुझे मां कहे… हम तीन साल से साथ में हैं… जहाद का सपना है कि वो पिता कहलाए…. उसके सहयोग से ही पेट में 8 महीने की ज़िंदगी है….

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कपल को बधाई दी है…. फैंस की बधाई देख कपल भी काफी खुश नजर आ रहे हैं…. ट्रांस महिला ज़िया ने बताया कि 3-साल से उनके साथ रहने वाले ज़हाद पवल बच्चे को जन्म देंगे जो कथित तौर पर प्रेग्नेंट होने वाले भारत के पहले ट्रांस पुरुष हैं…..