नई दिल्ली/डेस्क: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। इतना नहीं, आरोपी ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद खुद फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, इसके बाद मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मारा, और फिर ताऊ के घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन वह बच्चा वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया। ये घटना ने रात 2-3 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। साथ ही पूरे गांव को सील कर दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों को पता नहीं चला है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
लेखक-प्रियंका लाल