किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा BJP का दामन

Published
Haryana's Congress MLA Kiran Chaudhary and her daughter former MP Shruti Chaudhary have joined BJP
Haryana's Congress MLA Kiran Chaudhary and her daughter former MP Shruti Chaudhary have joined BJP

नई दिल्ली/डेस्क: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हरियाणा की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़, आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें, किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने दिल्ली पहुंच कर में पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहे।

18 जून को दिया था इस्तीफा

बता दें, 18 जून को किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा दिया था। ईमेल के जरिए दोनों ने अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि बेटी श्रुति को लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर किरण चौधरी कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थीं।

लेखक-प्रियंका लाल