Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर दी सफाई, कहा- “हमने मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया”

Published
Kolkata Doctor Rape-Murder Case
Kolkata Doctor Rape-Murder Case

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और हत्या केस में डॉक्टर के परिवारवालों से कहा गया था कि आपकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है और पुलिस उसका अंतिम संस्कार कर रही है। इस अफवाह को लेकर अब कोलकाता पुलिस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा, वैसे ही कोलकाता पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि पुलिस की ओर से परिवार को सुसाइड के बारे में दी जानी वाली जानकारी की रिपोर्ट झूठी हैं। परिजनों ने मामले में कहा है कि फोन कोलकाता पुलिस (Kolkata Doctor Rape-Murder Case) से नहीं आई थी।

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर दी सफाई

कोलकाता पुलिस द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। उसका अंतिम संस्कार उसके घरवालों ने ही किया है। कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को रीपोस्ट कर कहा है कि “चूंकि बिंदु 1 और 2 कोलकाता पुलिस से संबंधित हैं, इसलिए हम स्पष्ट करना चाहते हैं:

  1. केपी द्वारा परिवार को संभावित आत्महत्या के बारे में सूचित करने की रिपोर्ट झूठी है। परिवार ने पुष्टि की है कि कॉल केपी की ओर से नहीं आई थी।
  1. केपी ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। उसका अंतिम संस्कार उसके परिवार ने ही किया था।

क्या है पूरा मामला?

The Enigmous नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक एक पोस्ट किया था। जिसमें उसने पूछा था कि हमें निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चाहिए-

  1. पुलिस ने माता-पिता को यह क्यों बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है?
  2. पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में क्यों किया?
  3. राज्य ने संदीप घोष को बहाल क्यों किया?
  4. आरजी कार में अचानक से जीर्णोद्धार कार्य क्यों शुरू किया गया?

यह भी पढ़ें: President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्र को संबोधित, जानें क्या कहा?