Kolkata Doctor Rape Murder Case: घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published

Kolkata Doctor Rape Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “हमने TMC के पुलिस को कहा है कि हमारे रहते वे किसी महिला को गिरफ्तार नहीं करेंगे, हम किसी महिला पर आंच नहीं आने देंगे। महिलाओं के ऊपर अत्याचार बंद होना चाहिए। ममता बनर्जी को रैली के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है लेकिन जब भाजपा कुछ करने जाती है तब अनुमति की जरूरत होती है, भाजपा के लिए ही सारे नियम है। पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे लोग कोलकाता के पुलिस कमिश्नर नहीं हो सकते, उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।”