Kolkata Doctor Rape Murder case: कोलकाता रेप-मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान, कहा- बहुत हो चुका…

Published
Kolkata Doctor Rape Murder case

Kolkata Doctor Rape Murder case: कोलकाता रेप-मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाराजगी व्यक्त की है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर राष्ट्रपति ने कहा कि बस बहुत हो चुका। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह घटना बहुत ही दर्दनाक और खौफनाक थी।

“यह घटना हमें स्तब्ध और भयभीत करती है”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा निर्भया कांड के बाद 12 वर्षों में अनगिनत बलात्कारों को समाज ने भुला दिया है। राष्ट्रपति ने इसे ‘सामूहिक भूलने की बीमारी’ बताया। साथ ही कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों-बहनों पर ऐसे अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास का सामना करने से डरते हैं वे सामूहिक भूलने का सहारा लेते हैं। अब वह समय आ गया है कि भारत अपने इतिहास का ईमानदारी के साथ सामना करे। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ जहां कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। यह घटना हमें स्तब्ध और भयभीत करती है।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोशिश लाई रंग ,गुना शिवपुरी में अडानी समूह करेगा 3500 करोड़ निवेश