Kolkata Rape-Murder Case: संदीप घोष के घर CBI की छापेमारी, आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में 15 जगह रेड

Published
Kolkata Rape-Murder Case
Kolkata Rape-Murder Case

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का रेप और मर्डर (Kolkata Rape-Murder Case) करने के बाद आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में CBI ने 15 जगह छापेमारी की। बता दें कि CBI ने यह छापेमारी कोलकाता और उसके आसपास पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष और उनके कुछ करीबी सहयोगियों के घर पर की है।

संदीप घोष के घर पहुंची CBI

CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास पर पहुंची। CBI ने कल FIR दर्ज कर संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की।

CBI को कराया 1 घंटे इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6:45 बजे CBI की टीम संदीप घोष के घर पहुंची। छापेमारी से पहले एक घंटे तक CBI की टीम संदीप घोष के घर के बाहर इंतजार करती रही। फिर वह बाहर आए और गेट खोला। सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर CBI ने संदीप घोष में प्रवेश किया।

15 जगहों पर CBI की रेड

संजय घोष ही नहीं बल्कि CBI की एक और टीम एनटाली में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पूर्व MSVP संजय वशिष्ट, हावड़ा के हाटगाचा में मेडिकल सप्लायर बिपलब सिंह और केष्टोपुर में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर देवाशीष सम से भी पूछताछ करने में लगी हुई है।

पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने लगाएं संदीप घोष पर आरोप

पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने संदीप घोष को लेकर इस बात का खुलासा किया था कि वह माफिया जैसा भ्रष्ट आदमी है। वह घरवालों की इजाजत के बिना मृत शरीर के साथ छेड़छाड़ करता था और उन्हें बेचने का काम भी करता था। इसके साथ ही अख्तर अली ने इस बात का भी खुलासा किया था कि संदीप घोष के पास पैसा और पावर दोनों इतना अधिक है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी वह निलंबित नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: PM Modi Mann Ki Baat: PM मोदी आज 113वीं बार करेंगे “मन की बात”