एक्सरसाइज कर लौट रहे जवानों का टैंक नदी में फंसा, 5 जवान शहीद

Published

Ladakh Tank Accident: लद्दाख से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। बता दें, लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास श्योक नदी का जलस्टर बढ़ने से 5 जवान बह गए। इस हादसे में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर के साथ पांचों जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना 28 जून शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की है।

सेना के जवान मिलिट्री एक्सरसाइज कर लौट रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान मिलिट्री एक्सरसाइज के बाद देर रात T-72 टैंक से लौट रहे थे। मिलिट्री टैंक ईस्टर्न लद्दाख के सासेर ब्रांगसा में श्योक नदी पार कर रहा था। तभी अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। बाढ़ के कारण टैंक डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोस्ट शेयर जताया शोक

इस घटना पर शोक जताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखा, लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। हम राष्ट्र के प्रति अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।’

लेखक-प्रिंयका लाल