लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा ‘भारत रत्न’, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Published

नई दिल्ली/डेस्क: केंद्र सरकार ने लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है। यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आडवाणी जी के साथ बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेता हैं, जिनका योगदान देश के विकास में अविस्मरणीय है। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम शुरू किया और उपप्रधानमंत्री तक पहुंचे।

इससे पहले, 23 जनवरी को यह घोषणा की गई थी कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह घोषणा की थी। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार डिप्टी सीएम रहे। वह पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। उन्हें 2015 में भाजपा के फाउंडर मेम्बर्स में शामिल किया गया था और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनका राजनीतिक करियर 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में वालंटियर के रूप में शुरू हुआ था। वह चार बार राज्यसभा के सदस्य रहे और अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

लेखक: करन शर्मा