एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के तीसरे स्पेस मिशन की लॉन्चिंग टली, स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी

Published
American astronaut Sunita Williams
American astronaut Sunita Williams

नई दिल्ली/डेस्क: भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स आज तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने जा रही थीं। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों के कारण उड़ान भरने से पहले ही टाल दिया गया।

नासा ने बताया कि रॉकेट के वॉल्व में दिक्कत होने के कारण लॉन्चिंग को रोकना पड़ गया। अंतरिक्षयान की फिर से लॉन्चिंग को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

भारतीय समयानुसार किया जाना था लॉन्च

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से उड़ान भरने के लिए तैयार थीं। सुनीता विलियम्स के अलावा उनके साथ बुच विल्मोर नाम के एक और अंतरिक्ष यात्री इस मिशन पर जाने वाले थे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अनुसार, बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाना था।

बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के द्वारा पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस ले जाना तय किया गया था। बता दें कि इसके पहले Boe-OFT 2019 में और 2022 में Boe-OFT2 लॉन्च किया गया था।

सुनीता दो बार जा चुकी है अंतरिक्ष

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने 2006 और 2012 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी। नासा के अनुसार, सुनीता ने अंतरिक्ष में 322 दिन बिताए हैं। सुनीता 2006 में अंतरिक्ष में कुल 195 दिन और 2012 में 127 दिन बिता चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भरेंगे हुंकार

2012 के मिशन में सुनीता ने तीन बार स्पेस वॉक किया था। स्पेस वॉक के समय स्पेस यात्री स्टेशन से बाहर आते हैं। सुनीता ने पहली यात्रा के समय चार बार स्पेस वॉक किया था। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। वहीं पहला नाम कल्पना चावला का हैं।

लेखक: रंजना कुमारी