Laxmikant Pandit Death:  पं. लक्ष्मीकांत का निधन, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में थे मुख्य पुजारी

Published
Laxmikant Pandit Death
Laxmikant Pandit Death

Laxmikant Pandit Death: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहकर 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का आज सुबह (22 जून) निधन हो गया। इस सूचना के बाद काशी के लोगों में शोक का माहौल है।

आचार्य कुछ समय से थे बीमार

22 जनवरी को हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की अहम भूमिका थी। इन्हीं के नेतृत्व में पूजा को संपन्न किया गया था। उनकी उम्र 90 साल की थी। आचार्य कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह आज उनका निधन हो गया। आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी।

यह भी पढ़ें: Loan waiver of farmers in Telangana: तेलंगाना में किसानों को बड़ी सौगात, 2 लाख रुपए की कर्जमाफी का ऐलान

लेखक: रंजना कुमारी