Lok Sabha Election 2024: BJP के साथ जा रहे हैं जयंत चौधरी? शिवपाल यादव का नया दावा, जानिए- क्या कहा?

Published

UP Lok Sabha Chunav 2024: सूत्रों के मुताबिक, जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। इस बीच, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जयंत चौधरी को लेकर बड़ा दावा किया है।

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जयंत चौधरी के I.N.D.I.A. गठबंधन से निकलने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी कहीं नहीं जा रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा की वो जयंत सिंह को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। भाजपा सिर्फ गुमराह कर रही है, और जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) I.N.D.I.A. गठबंधन में बने रहेंगे और भाजपा को हराएंगे।

एनडीए में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी

यह बयान लोकसभा चुनाव से पहले आया है, जब जयंत चौधरी को बीजेपी द्वारा दो से तीन सीटों की पेशकश की जा रही है, साथ ही एक राज्यसभा की सीट का भी ऑफर है। इसके बावजूद, शिवपाल सिंह यादव के बयान के अनुसार, जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे और सपा को समर्थन देंगे।

लेकिन, जयंत चौधरी सपा के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से खासे नाराज है,सपा ने रालोद को गठबंधन में सात सीटे देने का एलान किया गया है। इनमें से चार सीटें ऐसी हैं, जिस पर रालोद के चुनाव चिन्ह पर सपा के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की बात कही गई है।

इससे रालोद पार्टी के कार्यकर्ताओं और जाट मतदाताओं में नाराजगी बढ़ी है। इस विवाद के बीच, रालोद मुखिया ने आने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

लेखक: करन शर्मा