Phase 4 Voting % till 3 pm: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है।
बता दें, शाम 3 बजे तक चौथे चरण में 52.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में 66.05% मतदान हुआ है।। वहीं, सबसे कम वोटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है, जहां 29.93% मतदान हुआ है।
शाम 3 बजे तक चौथे चरण में 52.60% हुआ मतदान
राज्य | मतदान दर (%) |
---|---|
आंध्र प्रदेश | 55.49 |
बिहार | 45.23 |
जम्मू-कश्मीर | 29.93 |
झारखंड | 56.42 |
मध्य प्रदेश | 59.63 |
महाराष्ट्र | 42.35 |
ओडिशा | 52.91 |
तेलंगाना | 52.34 |
उत्तर प्रदेश | 48.41 |
पश्चिम बंगाल | 66.05 |
लेखक – आयुष राज