Lok Sabha Election 2024 Phase 7: 7वें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.3% हुआ मतदान, सबसे आगे हिमाचल प्रदेश

Published
Lok Sabha Election 2024 Phase 7
Lok Sabha Election 2024 Phase 7

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting % till 11am: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। 7वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें यानी अंतिम चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3, चंडीगढ़ की 1 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। 7वें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.3% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश में तो वहीं सबसे कम ओडिशा में मतदान हुआ है।

सुबह 11 बजे तक 26.3% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण में सुबह 11 बजे तक बिहार में 24.25%, चंडीगढ़ में 25.03%, हिमाचल प्रदेश में 31.92%, झारखंड में 29.55%, ओडिशा में 22.64%, पंजाब में 23.91%, उत्तर प्रदेश में 28.02%, पश्चिम बंगाल में 28.10% मतदान हुआ है।

लेखक-प्रियंका लाल