Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting % till 1pm: 7वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% हुआ मतदान

Published
Lok Sabha Electiohn 2024
Lok Sabha Electiohn 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting % till 1pm: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। 7वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें यानी अंतिम चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3, चंडीगढ़ की 1 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। 7वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ है।

दोपहर 1 बजे तक 40.09% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण में दोपहर 1 बजे तक बिहार में 35.65%, चंडीगढ़ में 40.14%, हिमाचल प्रदेश में 48.63%, झारखंड में 46.80%, ओडिशा में 37.64%, पंजाब में 37.80%, उत्तर प्रदेश में 39.31%, पश्चिम बंगाल में 45.07% मतदान हुआ है।

लेखक-प्रियंका लाल