Lok Sabha Election 2024: हैदराबाद से चुनाव लड़ेंगे ओवैसी? बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी आजमाएंगे हाथ

Published
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय राजनीतिक स्तर पर एक बार फिर से चारों ओर चुनावी उत्साह गूंजने लगा है। चुनाव की घोषणा के बाद ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी सक्रीय हो गई है।

असदुद्दीन ओवैसी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए बताया कि औरंगाबाद से इम्तियाज जलील AIMIM के उम्मीदवार होंगे, जबकि किशनगंज से अख्तरुल ईमान मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही, ओवैसी खुद हैदराबाद से चुनावी मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र में AIMIM छह सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

फिलहाल, ओवैसी ने यह नहीं बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले सैयद इम्तियाज जलील ने कहा था कि पार्टी महाराष्ट्र में 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवारों पर चर्चा कर रहे हैं, जल्द ही वहां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

एआईएमआईएम ने भी बिहार में 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई है। इसके साथ ही पार्टी का इरादा इस बार उत्तर प्रदेश में भी हाथ आजमाने का है। यह AIMIM की तरफ से एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कि उनके राजनीतिक विस्तार को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि AIMIM ने अपनी राजनीतिक नजरिये को लेकर नए दिशा सें बढ़ने का निर्णय लिया है। यह भारतीय राजनीति में एक रोमांचक तस्वीर है जो चुनावी मैदान में नए रंग भरने की संभावना बढ़ा रही है।

लेखक: करन शर्मा