Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.73% हुआ मतदान, लद्दाख में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

Published
Lok Sabha Elections 2024 Phase 6 Voting
Lok Sabha Elections 2024 Phase 6 Voting

Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान हुआ है। अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग लद्दाख में 52.02% और सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में 27.78% हुई है।

5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.73% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक बिहार में 34.62%, जम्मू-कश्मीर में 34.79%, झारखंड में 41.89%, लद्दाख में 52.02%, महाराष्ट्र में 27.78%, ओडिशा में 35.31%, उत्तर प्रदेश में 39.55%, पश्चिम बंगाल में 48.41% मतदान हुआ।

लेखक-प्रियंका लाल