Lok Sabha Election Phase 6th: छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.76% हुआ मतदान

Published
Lok Sabha Election Phase 6th
Lok Sabha Election Phase 6th

Lok Sabha Election Phase 6th Voting % till 11am: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। छठे चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बता दें आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ कई दिग्गजतों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.76% हुआ मतदान

छठे चरण में सुबह 11 बजे तक बिहार में 23.67%, हरियाणा में 22.09%, जम्मू-कश्मीर में 23.11%, झारखंड में 27.80%, दिल्ली में 21.69%, ओडिशा में 21.30%, उत्तर प्रदेश में 27.06%, पश्चिम बंगाल में 36.88% मतदान हुआ है।

लेखक-प्रियंका लाल