Parliament Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहीं ये बड़ी बातें…

Published

Parliament Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अगले 5 सालों के लिए नई सरकार का रोडमैप प्रस्तुत किया। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में आगामी योजनाओं और नीतियों का उल्लेख किया, जिससे देश के विकास और प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के मुख्य अंशों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है…”

भारत में शरणार्थियों को शरण मिली- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मेरी सरकार ने CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है। जिन परिवारों को CAA के तहत नागरिकता मिली है मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।”

सरकार का महत्व

राष्ट्रपति ने कहा कि देश में छह दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है, जिस पर लोगों ने लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने इस सरकार को ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बताया।

राष्ट्रपति ने 18वीं लोकसभा के महत्व का वर्णन किया

यह लोकसभा अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में गठित हुई और संविधान के 56वें वर्ष की साक्षी बनेगी। राष्ट्रपति ने इसे ऐतिहासिक लोकसभा बताया।

आगामी बजट पर क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू?

सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी जो दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा। इसमें बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले और ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे।

विकास की गारंटी दी

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विकास गति को तेज किया जाएगा और ग्रोथ की निरंतरता सुनिश्चित की जाएगी। किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाई जाएगी।

लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भागीदारी- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने बताया कि इस चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है और जम्मू-कश्मीर में कई दशकों के बाद रिकॉर्ड मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सफल चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी और देशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित सांसदों को दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण के शुरू में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों और स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी।

घाटी में सकारात्मक बदलाव दिखा

राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस बार कई दशकों का रिकॉर्ड टूट गया है और घाटी में मतदान की सकारात्मक तस्वीरें सामने आई हैं।