LPG Cylinder Price Hike: बजट के बाद LPG सिलेंडर हुए महंगे! जानें कहां कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

Published

LPG Cylinder Price Hike: अगस्त महीने के पहले दिन आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बता दें, बजट के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुए हैं। जो हमें दिल्ली से लेकर मुंबई में देखने को मिलेंगे। इस बार भी 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 अगस्त गुरुवार यानी आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हुआ है। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो रही हैं।

जानें, कहां कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी?

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर आज से लागू हो रही नई किमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1646 रुपए से बढ़कर 1652.50 रुपए कर दिया गया है। दिल्ली में प्रति सिलेंडर 6.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में सिलेंडर के दाम 1764.5 रुपए से बढ़ाकर 1756 रुपए किए गए हैं। यानी कोलकाता में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

मुंबई में सिलेंडर के दाम 1598 रुपए से बढ़ाकर 1605 रुपए कर दिए गए हैं। यानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 7 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में 1809.50 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1817 रुपए का कर दिया गया है।