जुलाई आया खुशखबरी के साथ, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता! जानें कहां कितने कम हुए दाम

Published
LPG Gas Price Cut
LPG Gas Price Cut

LPG Gas Price Cut: जुलाई महीने के पहले ही दिन यानी 1 जुलाई सोमवार को तेल कंपनियों ने मंहगाई से थोड़ी राहत दी है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से हुए बदलाव ने आम जनता को रहात दी है। बता दें, 1 जुलाई यानी आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 30-31 रुपए की कटौती हुई है। यानी आज से 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 30-31 रुपए सस्ता किया गया है।

सिलेंडर की कीमतों में गिरावट का किसे मिलेगा फायदा?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुए बदलाव का फायदा रेस्टोरेंट ओनर, ढाबा मालिकों के साथ उन सभी को मिलेगा जो लोग कॉमर्शियल एलपीजी का यूज करते हैं। बता दें, तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

जानें, कहां कितने रुपए सस्ता मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर?

1 जुलाई 2024 यानी आज से 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर दिल्ली में 30 रुपए, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 31 रुपए कम किया गया है। ऐसे में अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1676 रुपये के बजाए 1646 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में 1756 रुपए, चेन्नई में 1809.50 रुपए और मुंबई में 1598 रुपए, पटना में 1915.5 रुपए, अहमदाबाद में 1665 रुपए में मिलेगा।

लेखक-प्रियंका लाल