Lucknow News: 15 अगस्त को लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म, जानें कैसे बुक होगा टिकट?

Published
Lucknow News
Lucknow News

Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री में फिल्में दिखाई जाने वाली है। DM सूर्यपाल गंगवार ने नि: शुल्क फिल्म दिखाए जाने का निर्देश दिया है। 15 अगस्त के दिन लखनऊ के लोग देशभक्ति फिल्मों का फ्री में ही आनंद उठा सकेंगे। लेकिन इसके लिए आपको टिकट लेने के लिए पहले पहुंचना होगा।

जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय पर्व “स्वतंत्रता दिवस-2024” पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्सेज में, निम्न विवरण के अनुसार, स्कूल के बच्चों एवं जन-सामान्य हेतु हिन्दी फीचर फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन, प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (First come first serve) के आधार पर किया जायेगा।

कौन से सिनेमाघरों में देख सकेंगे फिल्में-

1- वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
2- सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर
3- सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
4-PVR सहारागंज
5- PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
6 -PVR फिनिक्स, आलमबाग
7 -PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी
8 -INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग
9 -INOX उमराव, निशातगंज
10- INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड
11- INOX एमराल्ड, आशियाना
12- INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार
13 -मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा
14- अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार
15- एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर

बता दें कि सभी सिनेमाघरों में “फाइटर” मूवी दिखाई जाएगी। थिएटर में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सीट आरक्षित की गई है। दिव्यांग, स्कूली बच्चों साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सभी सीटों में 20 प्रतिशत सीनियर सिटीजन, 30 प्रतिशत सीटें स्कूल-कॉलेज के बच्चे और 30 प्रतिशत सीट जन सामान्य और 10 प्रतिशत सीट दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित रहेंगी।

अन्य जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, किसी प्रकार की जानकारी हेतु सहायक आयुक्त, राज्य कर एस.सी.सिंह बिसेन (मोबाइल नं0 7376113756) एवं राज्य कर अधिकारी पीयूष कुमार यादव (मोबाइल नं0 9450730345), पंकज रावत (मोबाइल नं0 9519442055), अमित कुमार प्रथम (मोबाइल नं0 8112445694) व अमित कुमार द्वितीय (मोबाइल नं0 9559290999) से सम्पर्क किया जा सकता है।

वहीं, जिन 15 सिनेमाघरों में नि: शुल्क फिल्में दिखाईं जानी हैं उसमें सिनेपोलिस फन रिपब्लिक और पीवीआर फिनिक्स आलमबाग, बेसिक विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित किया गया है।