महिला सशक्तिकरण के लिए इस माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक?

Published

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसमे “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के साथ नारी स्वावलंबन के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के लिए रॉबर्ट्सगंज महीला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह द्वारा एस0आर0 इण्टर मीडिएट कॉलेज घोरावल में महिलाओं, बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया है.

सोनभद्र के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर व जागरूक किया गया. वहीं जागरूक करते हुए संबंधी पंपलेट वितरित किया गया.

थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए सतत निगरानी करते हुए अभियान चलाया गया एवं संदिग्धों की चेकिंग की गई.

लेखक: इमरान अंसारी