Kisan Nyay Yatra: MP कांग्रेस कल से करेगी किसान न्याय यात्रा की शुरुआत, BJP सरकार को घेरने का प्लान!

Published
Kisan Nyay Yatra
Kisan Nyay Yatra

Kisan Nyay Yatra: राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव होने से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका रिजल्ट भी देखने को मिला। हालांकि, कांग्रेस सरकार तो नहीं बना पाईं, लेकिन उनकी सीटों में इजाफा जरूर हुआ। वहीं, अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तरह ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसान न्याय यात्रा (Kisan Nyay Yatra) निकालने जा रही है। बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत कल यानी मंगलवार 10 सितंबर से हो रही है।

बीजेपी सरकार को घेरने का प्लान तैयार

किसान न्याय यात्रा में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ किसान नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। किसान न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी। इस यात्रा के द्वारा समर्थन मूल्य की कानून गारंटी की मांग की जाएगी। साथ ही कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे को लेकर बीजेपी की सरकार को सभी जिलों से घेरने का प्लान तैयार किया है।

कल से शुरू होगी किसान न्याय यात्रा

कांग्रेस की किसान न्याय की शुरुआत कल यानी 10 सितंबर से हो रही है। यह यात्रा 10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से शुरू की जाएगी, इसके बाद यह यात्रा 13 सितंबर को टिमरनी से होशंगाबाद, 15 सितंबर को आगरा मालवा, 22 सितंबर को इंदौर में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rising Rajasthan Global Investment Summit: 5 वर्षों में प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य- भजनलाला शर्मा