माफिया रवि काना और गर्लफ्रेंड काजल झा गिरफ्तार, उगले काले राज

Published
Scrap Mafia Ravi Kana Arrested
Scrap Mafia Ravi Kana Arrested

Scrap Mafia Ravi Kana Arrested: स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें दोनों को थाईलैंड पुलिस से संपर्क कर गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस दोनों को भारत लेकर आई। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों की पहली तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें दोनों पुलिस की हिरासत में नजर आ रहे हैं।

बता दें रवि काना पिछले लगभग दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने स्क्रैप माफिया रवि काना पर सामूहिक दुष्कर्म, गिरोहस्टर एक्ट के साथ और भी कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रवि काना और उसकी पत्नी मधु के साथ गिरोह के 14 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद रवि, मधु और काजल फरार हो गए थे। लेकिन वहीं पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने गिरोह की लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की संपत्ति भी जप्त की थी।