UP IAS/PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला

Published

UP IAS/PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में IAS सुधीर कुमार (2018 बैच), जो वर्तमान में CDO कानपुर नगर के पद पर थे, उनको नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। उनके स्थान पर IAS दीक्षा जैन (2019 बैच), जो वर्तमान में CDO फिरोजाबाद थीं, उनको CDO कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। साथ ही शिव प्रसाद ( 2012 बैच) विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी को प्रबन्ध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है।

वहीं, 2018 बैच के IAS शत्रुघ्न बैश्य को CDO फिरोजाबाद बनाया गया है। वर्तमान में बैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि कानपुर नगर निगम में महापौर प्रमिला और अधिकारियों के बीच हाल ही में विवाद हुआ था। जब बैक डेट में लाई गई एक फाइल को महापौर ने फेंक दिया था। इसके बाद, नगर निगम में अधिकारी और महापौर के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस विवाद के बाद ही मुख्य विकास अधिकारी को नगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

2017 बैच की IAS प्रेरणा सिंह को ACEO ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात किया गया है। इसी कड़ी में 2019 बैच की IAS दीक्षा जैन CDO फिरोजाबाद को CDO कानपुर नगर बनाया गया है।

तीन सीनियर PCS अफसरों का भी ट्रांसफर

इसके अलावा, तीन सीनियर PCS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सिद्धार्थ को ADM-एफआर कानपुर बनाया गया है, मंगलेश दुबे को ADM प्रशासन नोएडा और विमल किशोर गुप्ता को ADM न्यायिक मेरठ नियुक्त किया गया है।