Make In India: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट ट्वीट कर कहा कि, “भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब शीर्ष 3 में शामिल!”
इसी ट्वीट को पीएम नरेंद्र मोदी ने रीट्वीट कर कहा कि, “भारत में निर्माण, दुनिया भर में शिपिंग। यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है। इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत हमारी अभिनव युवा शक्ति द्वारा संचालित है। यह सुधारों और @makeinindia को बढ़ावा देने पर हमारे जोर का भी प्रमाण है। भारत आने वाले समय में इस गति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”