मां लक्ष्मी की कृपा के लिए होली से पहले घर में करें ये बदलाव, बनी रहेगी बरकत

Published

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की 8 मार्च को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। अभी से बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है, लेकिन आपको बता दें कि होली का त्यौहार सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं है। इस दिन को ज्योतिष शास्त्र में भी बड़ा महत्वपूर्ण बताया गया है। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भी होली का दिन शुभ माना जाता है।

आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी चीजें घर में लाने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।


इन चीजों से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • सबसे पहले रंग भगवान को चढ़ाए। अगर आपके घर में लड्डू गोपाल हैं तो सबसे पहले गुलाल उन्हें अर्पित करें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान को पहले रंग चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है।
  • आपको घर में एक्वेरियम (मछली घर) नहीं है तो होली से पहले उसे खरीद लें। अगर आपके घर में एक्वेरियम है तो उसे उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखें। घर के इस दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के समय घर में कोई भी पुराना वस्तु या टूटा फर्नीचर नहीं होना चाहिए। घर में अगर कुछ पुराना या टूटा है तो उससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • बांस के पौधे का भी वास्तु शास्त्र में बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। होली से पहले घर में बांस का पौधा जरूर लेकर आएं। माना जाता है कि ये पौधा घर में सौभाग्य लाता है। जिससे घर-परिवार में सभी की सेहत सही रहती है।
  • घर में धन की वृद्धि के लिए रंग या गुलाल में एक चांदी का सिक्का जरूर रखें। इसके साथ ही मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए गुलाबी, पीला या लाल रंग के गुलाल का प्रयोग करें।