Mandi Election Result 2024: कंगना रनौत ने बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति में भी बिखेरा जलवा, मिली मंडी से जीत!

Published
kangana ranaut
kangana ranaut

Mandi Election Result 2024: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अब राजनीति की भी क्विन बनती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही है। वहीं इस सीट से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। अभी तक के रुझानों से कंगना रनौत बेहद खुश नजर आ रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट मंडी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। यहां से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं कंगना के चुनाव में आने के बाद से मंडी हिमाचल की सबसे चर्चित सीट बन गई। आज कंगना के भविष्य का फैसला होने वाला है।

मंडी सीट पर कंगना VS विक्रमादित्य सिंह

कंगना रनौत मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं उनके सामने कांग्रेस नेता व राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह टक्कर दे रहे है। कंगना के लिए पीएम मोदी समेत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के कई नेताओं ने कंगना के लिए चुनाव प्रचार किया था।

बता दें कि कंगना को अभी तक 5,27,463 वोट मिले है। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 4,53,760 वोट मिले है। कंगना 73,703 वोटों से आगे चल रही है।