केजरीवाल के आरोपों पर बोले मनोज तिवारी, “भ्रष्टाचार में जेल जाने वाला आज नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है”

Published
Manoj_Tiwari_
Manoj_Tiwari_

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को शराब घोटालें में कल ही सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। केजरीवाल ने आज हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर करारा प्रहार किया था। केजरीवाल के इन्ही आरोपों पर अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है।

मनोज तिवारी ने कहा कि,”भ्रष्टाचार में जेल जाने वाला व्यक्ति आज नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है, केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि यमुना साफ़ क्यों नहीं हुई ? देखि की सड़कें ख़राब क्यों है ? मनोज तिवारी ने तमाम सवाल तब खड़े किये जब आज केजरीवाल ने दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए थें।

लेखक – आयुष राज