वेंकैया नायडू सहित कई दिग्गजों को मिला पद्म पुरस्कार, देखें पूरा लिस्ट

Published
Padma Award
Padma Award

Padma Awards: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण, पद्मश्री और पद्म भूषण अवार्ड से सभी नामित लोगों को सम्मानित किया है। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और मरणोपरांत बिंदेश्वरी पाठक को पद्म विभूषण अवार्ड से नवाजा गया है। आपको बता दें कि, यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। वहीं मिथन चक्रवर्ती, उषा उत्पल,उद्योगपति सीताराम जिंदल और पूर्व राज्यपाल राम नाइक को पद्म भूषण से नवाजा गया है।

कितनों को मिला पद्म पुरस्कार

देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान के लिए कुल 132 लोगों को के नामों की घोषणा 24 जनवरी को की गई थी। इस बार कुल 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,विदेश मंत्री जयशंकर सहित कई लोग मौजूद रहें।

लेखक – आयुष राज