MCD Standing Committee Election 2024: BJP जीती MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव, AAP-कांग्रेस के निगम पार्षद नहीं हुए शामिल

Published
MCD Standing Committee Election 2024

MCD Standing Committee Election 2024: दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अंतिम (18वें) सदस्य का चुनाव आप-भाजपा के विवाद के बीच शुक्रवार यानी आज समाप्त हो गया। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती हुई। काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही MCD स्टैंडिंग कमेटी में भाजपा को बहुमत मिला। अब कमेटी का अध्यक्ष भाजपा का होगा। बता दें कि सुंदर सिंह के पक्ष में 115 पड़े और विरोध में 0 वोट पड़े।

आप और कांग्रेस के निगम पार्षद शामिल नहीं हुए

यह चुनाव दिल्ली नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर की अध्यक्षता में कराए गए हैं। वहीं, आप पार्टी और कांग्रेस के निगम पार्षद इसमें शामिल नहीं हुए। आप द्वारा एलजी वीके सक्सेना के आदेश का विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया गया। MCD स्टैंडिंग कमेटी के एकमात्र सदस्य के चुनाव में भाजपा ने सुंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, आम आदमी पार्टी से निर्मला कुमारी उम्मीदवार थी।

बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ मेयर- अरविंद केजरीवाल 

MCD की बैठक बुलाने का अधिकार केवल और केवल मेयर को है। LG साहब और कमिश्नर भी बैठक नहीं बुला सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता भी मेयर कर सकते हैं। कल को लोकसभा की अध्यक्षता भी ये लोग गृह सचिव से करवा देंगे। इसके साथ ही, सदन की बैठक बुलाने के दौरान 72 घंटे का समय देना होता है, लेकिन इन्होंने नहीं दिया। इनकी नीयत में खोट नजर आ रहा है। ये कुछ ना कुछ गड़बड़ करने की साजिश रच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar News: मुंगेर में 100 रुपए के लिए चले ईंट-पत्थर, महिला की गई जान… कई घायल