हेमंत सोरेन के आवास पर गठबंधन के सभी विधायकों की अहम बैठक, हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर हो सकती है चर्चा!

Published
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नई दिल्ली/डेस्क: जेल से छूटने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजनीति में फिर से सक्रिय हो गए हैं। आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर गठबंधन के सभी विधायकों की अहम बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हेमंत सोरेन का फिर से मुख्यमंत्री बनने या धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड की कमान थमाने की पर चर्चा हो सकती है! बता दें, जमीन घोटाला मामले में आरोपी होने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी के बाद सीएम का पद छोड़ना पड़ा था।

लेखक-प्रियंका लाल