Mental Health Care: कैसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान? जानिए 5 आसान तरीके

Published
Mental Health Care

Mental Health Care: आज के समय में जितना जरूरी फिजिकल हेल्थ है, उतनी ही जरूरी हमारी मेंटल हेल्थ भी है। सेल्फ केयर मेंटल हेल्थ को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती है। बता दें कि अगर आपको मानसिक बीमारी है, तो यह आपकी रिकवरी में भी सहायता कर सकती है। आइए जानते हैं 5 आसान तरीके, जिससे आप अपनी Mental Health की देखभाल कर सकते हैं।

मेंटल हेल्थ की देखभाल कैसे करें:

  • ध्यान और योग –

ध्यान करने से हमारा मन शांत रहता है, जिससे हमारी मेंटल हेल्थ भी ठीक रहती है। योग हमारे शरीर को ताकत देता है, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। योग हमारे शरीर को अंदर और बाहर से स्वस्थ रखते हैं, जिससे हमारी मेंटल हेल्थ में काफी सुधार होता है।

  • टेक्नॉलॉजी और सोशल मीडिया से ब्रेक –

टेक्नॉलॉजी और सोशल मीडिया किसी के जिंदगी में तनाव और चिंता का कारण बन सकते हैं। ऐसे में यदि आप सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं, तो आप अपने जीवन में बदलाव कर सकते हैं और वास्तविक जीवन का आनंद ले सकते हैं।  

  • संतुलित भोजन व हाइड्रेशन –

संतुलित भोजन हमारे शारीरिक और स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

  • नींद को प्राथमिकता –

नींद हमारे दिनचर्या में अहम भूमिका निभाती है। 8 घंटे की नींद हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। सोने से पहले कोशिश करें कि आप स्क्रीन से दूर रहें और शांत जगह पर सोयें। यदि आप कम नींद लेंगे तो आपको खुद ही परेशानी महसूस होगी।

  • पॉजिटिव सोच –

अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखने की कोशिश करें और नेगेटिविटी से दूर रहें। अपने आप पर ध्यान देकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अच्छे विचार आपके जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।

ध्यान दें-  यह खबर सिर्फ जानकारी पर आधारित है। हर किसी के देखभाल का तरीका अलग-अलग हो सकता है। यदि आपके लक्षण सामान्य लक्षणों से अधिक है तो मानसिक डॉक्टर से मदद लें। थैरेपी और काउंसलिंग लेना साधारण है, उसे लेने से न घबराए।

यह भी पढ़ें: Diabetes में कितना मीठा खाना सेहत के लिए है फायदेमंद! जानिए सुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

– तमन्ना मक्कड़