अटलांटिक महासागर में पलटी एक महीने पहले सेनेगल से चले प्रवासियों की नाव: 60 लोगों की मौत की आशंका, 38 बचाए गए

Published

नई दिल्ली/डेस्क: अटलांटिक महासागर में केप वर्डे आइलैंड के पास एक नाव उलट गई, जिसमें प्रवासी यात्री होने के चलते 60 लोगों की मौके पर मौत की आशंका है। स्थानीय मॉर्चुरी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लोगों को बचाया गया है।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन (IOM) ने बताया कि यह नाव में पिछले महीने सेनेगल से रवाना हुई थी, जिसमें 100 से अधिक रिफ्यूजी सवार थे। कब और कैसे नाव पलटी, यह अभी तक नहीं पता चल पाया है। नाव की जानकारी पिछले सोमवार स्पेनिश फिशिंग बोट ने दी थी, जिसने केप वर्डे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।

केप वर्डे वेस्ट कहां है?

अक्सर ऐसे मामलों में महासागर में नाव पलटने के बाद लोगों को मृत माना जाता है, लेकिन कई बार लोग बच जाते हैं। केप वर्डे वेस्ट अफ्रीकन कोस्ट के पास एक आइलैंड नेशन है, जहां से स्पेनिश कैनरी आइलैंड जाने वाली नावें गुजरती हैं।

प्रवासी अपनी जान जोखिम में क्यों डालते हैं?

कैनरी आइलैंड को यूरोपियन यूनियन का गेटवे कहा जाता है। हजारों गरीबी अफ्रीकी प्रवासी युद्ध जैसे हालातों से बचने के लिए अवैध रूप से यूरोपियन यूनियन जाने की कोशिश करते हैं, जो ज्यादातर छोटी नावों का इस्तेमाल करते है, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ती है।

इस साल 559 लोगों ने गवाई जान

2022 में कैनरी आइलैंड पहुंचने की कोशिश करने में 559 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। इस साल के पहले 6 महीनों में 126 लोगों की जान गवा चुके है या वे लापता हो गए है। इस दौरान 15 नावों के टूटने के मामले भी सामने आए। इस साल के जनवरी में केप वर्डे में रेस्क्यू टीमों ने 90 लोगों की जान बचाई थी।

लेखक: करन शर्मा