Minor Girl Raped Mumbai: बदलापुर के बाद मुंबई के वकोला में नाबालिक लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Published

Minor Girl Raped Mumbai: महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ रेप की घटना पर शुरू हुआ बवाल अभी थमा भी नहीं था कि इस बीच मुंबई में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में 21 साल के शख्स के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने उसे गोरेगांव से गिरफ्तार भी कर लिया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी नाबालिग और आरोपी की पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोपी पीड़िता को अंधेरी में एक जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में 15 अगस्त को वह उसे यह कहकर गुजरात ले गया कि वह उसे एक गांव में ले जा रहा है, शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने गुजरात में उसके साथ तीन बार और दुष्कर्म किया, जब लड़की 15 अगस्त को काफी देर होने के बाद घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए लेकिन कुछ पता नहीं चला, कुछ दिनों बाद लड़की खुद ही घर लौट आई, वापस आने पर वह चुप थी और जब परिवार ने उससे पूछताछ की ,तो उसने घटना का खुलासा किया।

इंस्टाग्राम की फोटो से किया आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी की पहचान करने के लिए पीड़िता ने इंस्टाग्राम से उसकी फोटो अपने परिवार को दिखाई, लड़के की पहचान होने के बाद परिवार वाले पीड़िता को नजदीकी वकोला पुलिस स्टेशन ले गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी एक होटल में काम करता है और गोरेगांव इलाके में रहता है।