Mohamed Muizzu visit to India: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का 8 अक्टूबर 2024 को आगरा में स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उनकी अगवानी करेंगे।
मालदीव राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान ताजमहल का भ्रमण भी शामिल है, जहां उन्हें योगेंद्र उपाध्याय राज्य की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराएंगे। इस कार्यक्रम के अंत में, मालदीव राष्ट्रपति की विदाई आगरा के एयरफोर्स स्टेशन से की जाएगी।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर को भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।