LUDO खेलते-खेलते प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, पत्नी और बच्चों की तस्वीर लेकर भटक रहा पति, देखें वीडियो…

Published

संतकबीरनगर/उत्तर प्रदेश: पब्जी (PUBG) खेलते-खेलते सीमा सचिन को दिल दे बैठी और पाकिस्तान से भारत आ गई। जिसके बाद से ही सीमा हैदर सुर्खियों में है। उसके बाद भारत की अंजू नसरुल्लाह के प्यार में पड़कर अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई और शादी कर ली।

ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर से सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ऑनलाइन लूडो (LUDO) खेलते-खेलते किसी को दिल दे बैठी और दोनों बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद से उसका पति राम सुधार रो-रो के प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि उसकी पत्नी और उसके बच्चों को उसे लौटा दिया जाए। घटना के बाद से पीड़ित पति, पत्नी और बच्चों की तस्वीर लेकर दरबदर भटक रहा है और लोगों को अपनी आप बीती सुना रहा है। सुनिए क्या कह रहा है….