MPox का खतरा… केरल के एर्नाकुलम में रिपोर्ट किया गया दूसरा मामला

Published
MPox का खतरा

MPox: भारत में वायरल इंफेक्शन MPox का खतरा बढ़ता जा रहा है। MPox का दूसरा मामला केरल में रिपोर्ट किया है। राज्य के एर्नाकुलम इलाके के निवासी की रिपोर्ट सकारात्मक पाई गई है। मरीज को हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है और इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, अभी तक इस मामले में स्ट्रेन का पता नहीं चल पाया है।

क्या है MPOX?

MPOX एक वायरल बीमारी है जो मंकीपॉक्स की वजह से होती है। बता दें कि ये आर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है। MPOX को पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था। इस वायरस की पहचान वैज्ञानिकों ने पहली बार 1958 में की थी जब बंदरों में पॉक्स जैसी बीमारी हुई।

कैसे फैलता है MPOX?

MPOX वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या फिर जानवर के संपर्क के द्वारा फैलता है। MPOX एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रामक त्वचा या मुंह या फिर जननांगों जैसे अन्य घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकता है। मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में अधिकांश मामले उन लोगों में देखे गए हैं जो संक्रमित जानवरों के संपर्क में रहते थे।

यह भी पढ़ें: MCD Standing Committee: MCD कमिश्नर के आदेश को शैली ओबेरॉय बताया अवैध! दिया बड़ा बयान