MS Dhoni reacts on T20 World Cup 2024 win: भारत ने खत्म किया ICC ट्रॉफी का सूखा; टीम इंडिया की जीत पर MS धोनी के रिएक्शन ने मचाई धूम…

Published

MS Dhoni reacts on T20 World Cup 2024 win: 11 साल के लंबे आईसीसी ट्रॉफी सूखे को समाप्त करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इस शानदार जीत पर देश भर के फैंस ने खुशी मनाई और सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ आ गई। भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप जीता था, और उसके बाद टीम इंडिया की टी20 विश्व कप में दूसरी बड़ी जीत है।

टीम इंडिया की जीत मेरे लिए जन्म दिन का उपहार- धोनी

एमएस धोनी, जिन्होंने 2007 में भारत को दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप दिलाया था, ने भी इस जीत पर टीम को बधाई दी। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “विश्व कप चैम्पियन 2024। मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाए रखकर शानदार प्रदर्शन किया। देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने की बधाई। जन्मदिन के शानदार उपहार के लिए धन्यवाद।” धोनी 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे, और इस जीत को उन्होंने अपने लिए एक अमूल्य जन्मदिन उपहार माना है।

वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी की तारीफों का जवाब देते हुए कहा, “वे (महेंद्र सिंह धोनी) एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमारे और देश के लिए बहुत कुछ किया है। मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने हमारी सराहना की।”

इस जीत से भारतीय क्रिकेट के प्रशंसक बेहद खुश हैं और देर रात तक जश्न मना रहे हैं। टीम इंडिया की यह जीत निश्चित रूप से क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।