VIP joins I.N.D.I.A Alliance: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने महागठबंधन का हाथ थाम लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरजेडी अपने कोटे की 26 सीटों में से मुकेश सहनी को तीन सीटें दे रही है। मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी मिली हैं।
मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “मुझे खुशी है कि मुकेश सहनी अब महागठबंधन के साथ हैं। महागठबंधन के सभी सहयोगी हमारे गठबंधन में उनका स्वागत करते हैं। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा- मुकेश सहनी ने भारतीय लोकतंत्र के पक्ष में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।”