आज 6 घंटे के लिए बंद मुंबई एयरपोर्ट, जानें वजह

Published
Mumbai Airport
Mumbai Airport

नई दिल्ली/डेस्क: मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट पर 9 मई गुरुवार यानी आज 6 घंटे के लिए विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ पूरी तरह से रोक दी गई है।

मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) ने बताया कि मानसून के पहले मरम्मत के काम को देखते हुए 9 मई को मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रनवे को 6 घंटे के लिए बंद रखा गया है। मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि 9 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट का रनवे बंद रहेगा। हर साल पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए और एयरपोर्ट पर विमानों के निरंतर संचालन को बनाए रखने के लिए रनवे को अस्थायी रूप से बंद करके मरम्मत कार्य किया जाता है। मानसून से पहले मुंबई एयरपोर्ट के मेंटेनेंस का काम इसलिए किया जाता है, ताकि मानसून में किसी भी तरह की आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सके।