मुंबई हिट एंड रन का आरोपी फरार, पिता का एकनाथ शिंदे से है गहरा कनेक्शन!

Published

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई हिट एंड रन मामले का आरोपी मिहिर शाह अब भी फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं। लेकिन अब भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। वहीं आरोपी मिहिर शाह के पिता और शिवसेना नेता राजेश शाह के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिहिर शाह के पिता और शिवसेना नेता राजेश शाह एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। वहीं इस मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है मुंबई हिट एंड रन केस?

बता दें, मुंबई के वर्ली में 7 जुलाई रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मिहिर शाह की बीएमडब्ल्यू ने स्कूटर पर सवार एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी थी। इतना ही नहीं, टक्कर के बाद महिला को दो किलोमीटर तक कार के बोनट के साथ घसीटा गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम कावेरी नखवा है। वह अपने पति के साथ मछली बेचने के लिए जा रही थी कि तभी बीएमडब्ल्यू कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

लेखक-प्रियंका लाल