Mumbai Hit and Run: मुंबई में ‘हिट एंड रन’ ने ली 24 वर्षीय युवक की जान, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Published

Mumbai Hit and Run: मुंबई से एक और ‘हिट एंड रन’ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसकी मदद से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

जानें, पूरा मामला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 30 अगस्त की सुबह की है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार नवीन वैष्णव (24 वर्षीय) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जब मामला मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन पहुंचा तो पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।