Mumbai News: पर्यटकों के लिए बुरी खबर! नहीं देख पाएंगे गेटवे ऑफ इंडिया… अगले आदेश तक बंद

Published
Mumbai News
Mumbai News

Mumbai News: यह खबर मुंबई घूमने आए पर्यटकों के लिए है। आज यानी रविवार से पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के लिए नहीं आ सकेंगे। रविवार को यह जगह लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। अब गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के लिए अगले आदेश का इंतजार करना होगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि महाविकास अघाड़ी आज जूता मारो आंदोलन करने वाला है।

महाराष्ट्र की सियासत में उबाल

कुछ समय पहले ही सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर गई, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की सियासत गरमा चुकी है। विपक्षी गठबंधन अघाड़ी यानी MVA ने इसे लेकर आंदोलन का ऐलान किया है, जो कि आज यानी रविवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर किया जाएगा।

नहीं मिली आंदोलन करने की अनुमति

मिली जानकारी के मुताबिक, MVA को आज होने वाले जूता मारे आंदोलन को पुलिस की इजाजत नहीं मिली है। MVA के नेता पुलिस द्वारा अनुमति दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। यदि अनुमति नहीं मिलती है फिर भी आज योजना के अनुसार हुतात्मा चौक और गेटवे ऑफ इंडिया से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Farrukhabad News: स्कूल के चपरासी ने नाबालिग के साथ किया रेप… 5 महीने की गर्भवती